राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ • प्रशासन • राजनीति • देश-दुनिया
01149101538 ibnnewsofficial2026@gmail.com
होम › समाचार › दिल्ली के शकरपुर गांव में 17 साल के किशोर की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
समाचार

दिल्ली के शकरपुर गांव में 17 साल के किशोर की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के शकरपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मामूली कहासुनी के बाद […]

By IBN News Desk November 27, 2026
Delhi Crime

देश की राजधानी दिल्ली के शकरपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मामूली कहासुनी के बाद 17 साल के नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। यह मामला 26 नवंबर 2026 का बताया जा रहा है। जहाँ पर घायल किशोर को अस्पताल लेकर जाया गया था, पर डॉक्टर घायल को बचाने में नकाम रहे। मामले को लेकर उसी समय कार्रवाई करते हुए थाना सुभाष प्लेस पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी मौजूद हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

नौशाद और आरोपियों के बीच हुई थी कहासुनी
मिली जानकारी के मुटबैक, पीड़ित किशोर की शिनाख्त 17 साल के नौशाद से हुई है। बताया गया कि कुछ दिन पहले हुए किसी झगड़े को लेकर नौशाद और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। जिसको लेकर 26 नवंबर को उनका झगड़ा काफी बढ़ गया और आरोपियों ने 17 साल के नौशाद पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद घायल नौशाद को उसी वक्त भगवान महावीर अस्पताल लेकर जाया गया, जहां इलाज के चलते उसको मृत बताया गया। मामले की जानकरी प्राप्त होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना सुभाष प्लेस पुलिस ने इस हत्या के मामले में FIR नंबर 659/26 दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 126(2) और 3(5) के चलते मामला पंजीकृत कर आरोपियों को पकड़ना शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में 3 आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया है। पकड़े हुए आरोपियों में 21 साल की अतीकुर रहमान के साथ 2 नाबालिग भी मौजूद हैं। पुलिस टीम अब इस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है ताकि मामले के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके। जिसके साथ ही पुलिस बाकि संभावित आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है और सभी पकड़े गए लोगों की भूमिका की पड़ताल हो रही है। किस बात को लेकर नौशाद की बहस आरोपियों से हुई थी इसका पता भी पुलिस लगाने में जुटी हुई है। आरोपियों के साथ ही बाकि लोगों से भी इस पुरे मामले में पुछताछ हो सकती है।

यह भी पढ़ें: जहांगीरपुरी में डिस्पेंसरी में बड़ी चोरी! दवाइयां और कंप्यूटर लेकर फरार हुए चोर | IBN News

Scroll to Top