दिल्ली के करोल बाग से बड़ी खबर सामने आई है। पिलर नंबर 95 के सामने स्थित बिल्डिंग नंबर 18 के AMD ऑफिस में अचानक आग लग गई। बिल्डिंग से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की 6 से 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करोल बाग थाना पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
होम
›
समाचार
›
करोल बाग में AMD ऑफिस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 6-7 गाड़ियां | IBN News
समाचार
करोल बाग में AMD ऑफिस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 6-7 गाड़ियां | IBN News
दिल्ली के करोल बाग से बड़ी खबर सामने आई है। पिलर नंबर 95 के सामने स्थित बिल्डिंग नंबर 18 के […]