दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिले में अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। PHQ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय सिंह और DCP रोहिणी शशांक जायसवाल ने पुलिस की कई कार्रवाइयों की जानकारी दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आए प्रमुख मामले:
🔴 Special Staff की कार्रवाई:
- दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।
- हथियार, नकदी और कार बरामद।
- हथियारों के स्रोत और सप्लायर का भी खुलासा।
🔴 ANS Rohini की कार्रवाई:
- एक कथित ड्रग तस्कर गिरफ्तार।
- व्यावसायिक मात्रा में हेरोइन बरामद।
🔴 AATS Rohini की कार्रवाई:
- एक ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार।
- चोरी की 5 दोपहिया गाड़ियां बरामद।
- एक अन्य आरोपी के कब्जे से CM पिस्टल बरामद।
दिल्ली पुलिस की इन कार्रवाइयों से जुड़े सभी बड़े खुलासे और प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी जानकारी देखिए इस रिपोर्ट में।
दिल्ली की क्राइम न्यूज और पुलिस की बड़ी कार्रवाइयों के लिए जुड़े रहिए IBN News के साथ।