दिल्ली के सोनिया विहार में क्रूज बोटिंग शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि इस पहल से इलाके में पर्यटन, रोजगार और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा का आभार जताया। देखिए सोनिया विहार के लोगों ने क्या कहा और इस नई शुरुआत से उन्हें क्या उम्मीदें हैं।