राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ • प्रशासन • राजनीति • देश-दुनिया
01149101538 ibnnewsofficial2026@gmail.com
होम › समाचार › दिवाली पर रोहिणी जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी दिल्ली पुलिस | IBN News
समाचार

दिवाली पर रोहिणी जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी दिल्ली पुलिस | IBN News

डीसीपी शशांक जायसवाल बोले- लोग बेखौफ होकर मनाएं त्योहार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्कनई दिल्ली। दिवाली के […]

By IBN News Desk November 5, 2026

डीसीपी शशांक जायसवाल बोले- लोग बेखौफ होकर मनाएं त्योहार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क
नई दिल्ली। दिवाली के पावन त्योहार को देखते हुए रोहिणी जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना और आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए पूरे जिले में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है।
रोहिणी जिले के डीसीपी शशांक जायसवाल ने दिवाली के मौके पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया कि पुलिस ने पूरे जिले में जगह-जगह अपने जवानों को तैनात किया है, ताकि आम जनता बिना किसी परेशानी और भय के अपना त्योहार मना सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
डीसीपी ने बताया कि जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस की कोशिश है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके लिए प्रत्येक थाने को अलर्ट रखा गया है और पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
उन्होंने आम जनता को भरोसा दिलाया कि रोहिणी जिला पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य है कि दिवाली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और हर परिवार खुशी के साथ दीपावली मना सके।

Scroll to Top