दिवाली का त्योहार करीब है, लेकिन दिल्ली के कुम्हारों का कारोबार मंदा पड़ता नजर आ रहा है। चाइनीज दीयों और सजावटी सामान की बढ़ती मांग से मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगर परेशान हैं।
कुम्हारों ने लोगों से अपील की है कि इस दिवाली मिट्टी के दीये खरीदें और स्थानीय कारीगरों की मेहनत को बढ़ावा दें।