राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। राहुल ने विदेशी कनेक्शन, अमेरिका के साथ ट्रेड डील, अडानी केस और एपस्टीन से जुड़े मुद्दों पर आमने-सामने चर्चा करने की बात कही।
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी को ही संसद में बहस करने का चैलेंज दे दिया। रेखा गुप्ता ने 1975 की इमरजेंसी और 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
आखिर राहुल गांधी के चैलेंज पर रेखा गुप्ता ने क्या जवाब दिया? देखिए यह पूरी राजनीतिक बहस।